अपने आसपास की जगह को हरा भरा रखना हम सब की जिम्मेदारी: दिनेश कौशिक
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक ने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए हम सभी को जिम्मेदारी के साथ समय-समय पर पौधारोपण करते रहना चाहिए।
शनिवार दोपहर बाद भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस मंडल के अध्यक्ष बृजमोहन सैनी की अध्यक्षता में भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक के संयोजन में नगर पालिका मार्केट प्रांगण में हरेला पर्व के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री सावित्री मंगला, मंडल पदाधिकारी विनीत प्रजापति, वरुण गुप्ता, मंडल महामंत्री रीना अग्रवाल, सुजल कौशिक, छबीलदास, मनीष खंडेलवाल, पंकज गोयल, अनीश अहमद, नौशाद, संजय बाली, परवेज आलम, यूसुफ, सतपाल सिंह आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
