January 23, 2026

शाबाश भगवानपुर पुलिस: लापता हुई 3 वर्षीय बेटी को परिजनों से मिलाया

0
IMG_20250718_190945
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। भगवानपुर थाना पुलिस ने एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। जी हां भगवानपुर थाना पुलिस ने लापता हुई 3 वर्षीय बेटी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को शाबाशी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भगवानपुर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भगवानपुर में एक छोटी बच्ची अकेली घूम रही है और ज़ोर-ज़ोर से रो रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सुंदर सिंह एवं कांस्टेबल रविन्द्र राणा को तत्काल मौके पर भेजा गया।पुलिस कर्मियों द्वारा बच्ची से बातचीत करने का प्रयास किया गया, किंतु वह घबराई हुई थी और कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। बच्ची को थाने लाया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की काफी मशक्कत और क्षेत्रीय खोजबीन के बाद ग्राम शाहपुर निवासी जान आलम से संपर्क हुआ।उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के साथ उनकी 3 वर्षीय पुत्री अस्पताल गई थी जहां खेलते-खेलते वह अचानक गायब हो गई। परिजन भी बच्ची को खोज रहे थे। भगवानपुर पुलिस द्वारा बालिका मायरा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लापता बच्ची को देख परिजनों और बच्ची के चेहरे पर खुशी का एक आलम अलग ही देखने को मिल रहा था। परिजनों ने भगवानपुर पुलिस का दिल की गहराइयों से आभार जताया है तो वहीं स्थानीय लोगों ने भी भगवानपुर पुलिस को इस कार्य के लिए शाबाशी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page