एसएसपी बोले तीन दिन और समन्वय बनाकर मेहनत करने की आवश्यकता
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। एसएसपी हरिद्वार ने सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारी के साथ बैरागी कैंप में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अवगत कराया कि आने वाले तीन दिन यातायात की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होने के कारण सभी का मुख्य ध्यान यातायात पर रहे। वाहनों की आगमन/ निकासी एवं डायवर्जेन पर विशेष फोकस रखें।
एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि आज तक जिस प्रकार से आपसी समन्वय बनाकर कार्य किया उसी प्रकार तीन दिन और मेहनत करनी है। ड्यूटी के साथ-साथ हर कर्मचारी की सुविधा का ध्यान भी रखना हमारी प्राथमिकता है जिसे रखा भी जा रहा है।
सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं, आगे भी अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन इसी प्रकार करते रहेंगे, जिनकी ड्यूटी पार्किंग में है वह वाहनों की निकासी पर विशेष ध्यान रखें उन स्थानों पर जाम की स्थिति ना बने, हमें संयम रखते हुए अच्छा रिजल्ट प्राप्त करना ही हमारा उद्देश्य है, वह अवश्य पूरा होगा। अच्छी ड्यूटी करने पर पुलिस एवं पैरामिलिट्री के जवानों तथा एसपीओ को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
