July 28, 2026

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सहारनपुर निवासी एक युवक की मौत, दूसरा घायल

0
IMG_20250521_114222
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हुआ है। घायल को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 2:30 बजे के आसपास कोर कॉलेज स्थित राजा ढाबे के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने मामले की जानकारी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 की सहायता से रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवक का नाम विक्रम पुत्र जगपाल निवासी थाना मण कोतवाली देहात सहारनपुर, घायल युवक का नाम अरुण पुत्र अतर सिंह निवासी लूंडी थाना रामपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने ट्रक संख्या HR 46 F 0543 बताया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page