February 13, 2026

उमेश कुमार और प्रणव में एक बार फिर झड़प, एक दूसरे की गाड़ियों के तोडे शीशे, हड़कंप

0
IMG_20250509_175549
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। खानपुर विधायक उमेश कुमार और खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच एक बार फिर झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि काफिले में शामिल गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। इससे पहले की मामला बढ़ता पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। दोनों के बीच झड़प होने से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और हर स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
शुक्रवार दोपहर बाद सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोलानी नदी के पास खानपुर विधायक उमेश कुमार अपने लोगों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुंवर प्रणव सिंह की उनके साथ झड़प हो गई। बताया गया है कि कुंवर प्रणव सिंह ने उमेश कुमार की एक गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी जो की नदी किनारे पलटते बाल बाल बची। देखते ही देखते दोनों के समर्थकों ने एक दूसरे की गाड़ियों पर पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थरों के हमले में दोनों की गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हुए हैं। पत्थरबाजी से मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया गया है कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page