December 12, 2025

मुंह में नया जबाड़ा चढ़ावाकर तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

0
IMG_20250325_220136
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक 45 वर्षीय महिला कंपनी में काम करने जाती थी। बताया गया है कि महिला मोबाइल पर हमेशा बात करती रहती थी और यदि मोबाइल पर बात करने का विरोध उसका पति करता था तो वह उसके साथ लड़ने को उतारू रहती थी। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी सत्संग में जाया करती थी और वहीं पर उसकी एक युवक से मुलाकात हुई। उक्त युवक महिला के साथ उनके घर भी एक बार आया था इसके बाद महिला उसे बाहरी मिलती-जुलती रही। बताया गया है कि महिला के मुंह में दांत भी नहीं थे और उसने मुंह में नया जबाड़ा लगवाया था। 15 तारीख की सुबह महिला कंपनी में जाने के नाम से घर से निकली और फिर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं जिसमें एक 17 वर्षीय लड़के की मौत हो चुकी है जबकि एक 18 वर्षीय लड़की और एक लड़का है। पति का आरोप है कि महिला घर से बेटी की शादी के लिए जुटाए सामान और खाते से पैसे निकाल कर भी ले गई है। पीड़ित पिता न्याय की गुहार के लिए इधर-उधर भटक रहा है। उधर 45 वर्षीय महिला का प्रेमी संग फरार हो जाना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page