July 11, 2025

क्या विधायक बत्रा के हाथों की कठपुतली बनकर कार्यकाल पूरा करेगी मेयर

0
IMG_20250307_123047
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की विधानसभा में ही नहीं बल्कि अन्य विधानसभाओं में भी विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ पत्रकारों के साथ-साथ अन्य लोगों में भी भारी आक्रोश बनता जा रहा है। विधायक की मनमानी से अब जनता भी त्रस्त हो चुकी है। इतना ही नहीं नगर निगम में भी विधायक अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर मेरे को भी अपने इशारों पर नाचने का काम कर रहे हैं। अब ऐसे में जनता भी कहने लगी है कि क्या विधायक बत्रा के हाथों की कठपुतली बनकर अपना कार्यकाल पूरा करेंगी मेयर अनीता अग्रवाल।
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मेयर रुड़की का चुनाव लड़ी और जीती अनीता अग्रवाल क्या जनता के विश्वास पर खरा उतरकर रुड़की के विकास में कार्य कर पाएंगी। जी हां अब यह सवाल इसलिए उठने लगा है क्योंकि अभी हाल ही में नगर निगम की पहली ही बोर्ड बैठक में अनीता अग्रवाल शांत रही और विधायक प्रदीप बत्रा ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में अपनी मनमानी चलाई। इतना ही नहीं सत्ता के नशे में चूर विधायक प्रदीप बत्रा ने नगर निगम की बोर्ड बैठक में जाने से पत्रकारों को रोका ही नहीं बल्कि उनके साथ धक्का मुक्की तक कर डाली थी। इसके बाद से पत्रकारों का आक्रोश लगातार आज तक भी विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर अनीता देवी अग्रवाल के खिलाफ आक्रोश शांत नहीं हो पाया है। दिन प्रतिदिन उनके खिलाफ रुड़की विधानसभा में ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के तमाम पत्रकारों ने भी उनके खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए उनके पुतले फूंके है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि सत्ता के नशे में चूर विधायक का रुड़की विधानसभा के लोगों में भारी विरोध है और इस विरोध का खामियाजा उन्हें आने वाले दिनों में उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page