February 10, 2025

राहुल गांधी इस युग के महात्मा गांधी: करन माहरा

0
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राहुल गांधी को इस युग का महात्मा गांधी बताया। कांग्रेस भवन में गुरुवार को महात्मा गांधी पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए माहरा ने कहा कि महात्मा गांधी भारत की आत्मा हैं। आने वाली सदियों तक गांधी मानव जाति के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

महात्मा गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 26 दिसंबर 1924 को अध्यक्ष चुने जाने की सौंवी वर्षगांठ के अवसर पर स्मृति गोष्टी आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के इतिहास में चार चांद लगाए, वह विश्व का स्वर्णिम इतिहास का दौर रहा। एक लंगोटी पहन कर देश की जंगे आजादी की लड़ाई को जीत तक पहुंचाने को उन्हें याद किया। माहरा ने राहुल गांधी को इस युग का नया गांधी बताते हुए कहा कि उन्होंने हजारों किलोमीटर पैदल चलकर देश में नफरत को छोड़ने और प्यार की दुकान खोलने का एक नया प्रयोग किया। एक नई मिसाल कायम की। विधायक हरीश धामी ने महात्मा गांधी के भारत की आजादी में योगदान को ऐतिहासिक बताया। विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि गांधी के विचार हमेशा प्रांसगिक रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वह मानव जाति में बेमिसाल व्यक्तित्व के मालिक थे। उन्हें महात्मा की उपाधि दिए जाने को स्वामी श्रद्धानंद का सही फैसला बताया। कहा कि वह चाहते तो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बन सकते थे। उन्होंने कभी भी सत्ता का मोह नहीं किया। इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, जगदीश धीमान, नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, सुनील कुमार चौहान, जितेंद्र, डब्बू सोलंकी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *