December 12, 2025

दूरदर्शी सोच वाले पीएम थे स्व. अटल बिहारी:प्रेमचंद अग्रवाल

0
IMG_20241201_174954
Getting your Trinity Audio player ready...

ऋषिकेश (देशराज पाल)। तीर्थनगरी ऋषिकेश में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जयंती पर भाजपाइयों ने उन्हें याद किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दूरदर्शी सोच के प्रधानमंत्री थे। देश के विकास और सुशासन में उनका बड़ा योगदान था। अन्य वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। ऋषिकेश में रेलवे मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने कहा कि स्व. वाजपेई को उनके कुशल प्रशासन और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को सुशासन के महत्व से परिचित कराना है। यह दिन समाज के कल्याण और बेहतरी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा और कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि 25 दिसंबर का दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जन मानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, दीपक धमीजा, बृजेश चंद् शर्मा, प्रतीक कालिया, राजकुमार राज, दिनेश सती, विनय कंडवाल, गणेश रावत, सतीश सिंह, कपिल गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदीप दुबे, विनोद भट्ट, देवदास शर्मा, लक्ष्मी गुरुंग, राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। उधर, बैराज रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तथा पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जननेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वे उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, सागर गिरी, दिनेश सती, जयंत किशोर शर्मा, सौरभ गर्ग, सुभाष वाल्मीकी, देवदत्त शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, नंद किशोर जाटव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page