December 15, 2025

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने  की राज्यपाल से मुलाकात

0
IMG_20241218_200413
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से 26 दिसंबर को राजभवन में आयोजित होने वाले तीसरे वीर बाल दिवस कार्यक्रम के संबंध में वार्ता की। राजभवन में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वीर साहिबजादों के महान बलिदान को याद किया जाएगा। इस दौरान हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट और संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा वीर साहिबजादों के बलिदान पर आधारित पुस्तकों का विमोचन और गुरबाणी पर आधारित एआई चैट बॉट की लॉन्चिंग भी होगी। इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहेगी।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जो हमें साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। राज्यपाल ने वीर साहिबजादों के बलिदान को भारत के इतिहास में अद्वितीय बताते हुए कहा कि उनका त्याग और वीरता हमें हमेशा राष्ट्र और धर्म के प्रति कर्तव्यपालन की प्रेरणा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page