February 10, 2025

कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से निकाय चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट जाएं: सजवाण

0
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक मायापुर स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। निकाय चुनाव प्रभारी शूरवीर सिंह सजवाण और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने कॉरिडोर की डीपीआर सार्वजनिक क्यों नहीं की। इसका जवाब देना होगा। हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती का मुख्य अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। महिलाओं के साथ आए दिन चैन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं। इन सब सवालों का जवाब भाजपा को देना ही होगा। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को करारा जवाब देगी। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का काम करेगा। निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता अपने वार्ड से पार्षद प्रत्याशी का आवेदन करें। उसे अपने वार्ड के प्रत्येक बूथ के कांग्रेस जन के नामों की सूची आवेदन के साथ संलग्न करे। बैठक में वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी, एडवोकेट सुभाष त्यागी, निवर्तमान पार्षद कैलाश भट्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान,श्रमिक नेता राजेंद्र चुटैला, श्रमिक नेता विकास सिंह, विकास चंद्रा, नितिन यादव, अमित नौटियाल, डॉ. सुशील शर्मा, तरुण व्यास, चौधरी बलजीत सिंह, निवर्तमान पार्षद महावीर वशिष्ठ, बलराम गिरी, विजय प्रजापति, अजय गिरी, पवन शर्मा, विकास गुप्ता, रिषभ अरोड़ा, एश्वर्य पंत, तरुण शर्मा, धनीराम शर्मा, पवन शर्मा, सुमन अग्रवाल, सुभद्रा अग्रवाल, सोनू लाला, अमन गौड़, मनोज जाटव, गौरव गोस्वामी, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, सुहैल कुरैशी, रियाज अंसारी, मेहरबान खान, तहसीन अंसारी, आकिब मंसूरी, विवेक भूषण विक्की, नितिन कश्यप, मोहन राणा, सीपी सिंह, बीएस तेजियान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *