December 12, 2025

काल बनी नींद की झपकी, ट्रक और बोलेरो की सीधी टक्कर में 6 की मौत, पांच गंभीर

0
IMG_20241206_092834
Getting your Trinity Audio player ready...

चित्रकूट (देशराज पाल)। एक बार फिर काल बनकर आई नींद की झपकी ने 6 लोगों को हमेशा हमेशा के लिए नींद में सुला दिया। इतना ही नहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। भीषण हादसा सुबह-सुबह के समय हुआ। बोलेरो में सवार लोगों की चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीर मौके की ओर दौड़े और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे घायल लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए पास के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बोलेरो में सवार 11 लोग प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। बताया गया है कि सुबह के समय लगभग 5:30 बजे बोलेरो जैसे ही रैनपुरा थाने के पास झांसी मिर्जापुर हाईवे 35 पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार सीधी टक्कर हो गई। ट्रक और बोलेरो की सीधी टक्कर के बाद लोगों की चिख पुकार की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। बोलेरो का नजारा देख राहगीर भी सन रह गए। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बोलेरो और ट्रक की सीधी टक्कर में बोलेरो सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। बोलेरो सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के रहने वाले हैं। अभी किसी के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page