June 18, 2025

किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण, मुकदमा दर्ज

0
+9555
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। एक किशोरी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के परिचितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की कोतवाली में एक व्यक्ति ने बताया कि वह शहर के कॉलोनी में रहते हैं। 30 नवंबर को रात के समय 14 वर्षीय पुत्री घर के नीचे फ्लोर पर घूमने की बात कह कर कमरे से बाहर निकली थी। जिसके बाद पुत्री वापस घर नहीं लौटी। पुत्री की अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन पुत्री के बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर मिलने के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी के मामले में अपहरण का अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। किशोरी के परिचितों से पूछताछ चल रही है। आसपास के सीसीटीवी पुलिस चेक कर रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ संदिग्ध फोन नम्बरों को भी पुलिस खंगाल रही है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page