January 18, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के विश्व शांति योगदान को सराहा

0
IMG_20241028_131350
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। साहित्यकार गोपाल नारसन द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वयं की लिखी पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता शिव परमात्मा उवाच व विविधताओं का शहर रुड़की शीर्षक से छपी पुस्तकें भेंट की गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री स्तर श्यामवीर सैनी, ब्रह्मकुमारीज संस्था की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी, राजयोगिनी बीके मीना, बीके सोनिया, ब्रह्माकुमार सुशील भाई मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के माननीय विधायकों एवं अन्य प्रबुद्ध लोगों के समक्ष ब्रह्मकुमारी की मोटिवेशन स्पीकर बी0के0 शिवानी के प्रवचनों के आयोजनों हेतु यदि समय नियत हो सके तो इससे सभी लोग लाभान्वित हो सकेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रही है। समाज में परस्पर भाईचारे का संदेश देने की आज नितांत जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था देश व विदेश में करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी बहनें और भाईयों द्वारा लोगों को सरल भाषा में जीवन जीने की कला के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page