करतार सिंह भडाना आम से नहीं खास से करायेंगे अपने चुनावी घर का उद्घाटन वाह क्या जलवा साहब का
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने मंगलौर विधानसभा में अपना चुनावी घर तो बना लिया है और इस चुनावी घर का उद्घाटन भी आम से नहीं खास से कराने की पूरी तैयारियां जोरो से चल रही है। उनकी यह तैयारी गांव में घर-घर जाकर लोगों को उद्घाटन अवसर पर पधारने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है जहां इस और कहीं पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो कहीं पर उन्हें प्यार और स्नेह भरपूर मिल रहा है।
मंगलौर विधानसभा में पिछले काफी लंबे समय से सक्रिय राजनीति कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना इन दोनों जनता के बीच तेजी के साथ मिलजुल रहे हैं। इतना ही नहीं उन पर जो बार-बार बाहरी होने का टैग लगाया जा रहा था उस पर भी उन्होंने विराम लगाने का प्रयास किया है और उनके इसी प्रयास के चलते उनके द्वारा मंगलौर विधानसभा में ही अपना चुनावी घर बनाया गया है। अब इस चुनावी घर का उद्घाटन भी आम आदमी से नहीं बल्कि खास से कराने की पूरी तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही है। चुनावी घर के उद्घाटन अवसर पर आमजन को निमंत्रण देने के लिए कार्ड भी छपवाए गए हैं और उन कार्डों को घर-घर जाकर आमजन को निमंत्रण दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनके इस चुनावी घर का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। जिसके कार्ड भी छपवा दिए गए हैं और होर्डिंग के डिजाइन भी तैयार कर दिए गए हैं। आमजन के बीच जब करतार सिंह भडाना अपने आप को आम आदमी बताते हैं तो अपने चुनावी घर का उद्घाटन भी आम आदमी से क्यों नहीं खास आदमी से क्यों कराया जा रहा है। इस पर भी एक बड़ा सवाल मंगलौर विधानसभा की जनता के दिलों दिमाग में चल रहा है। मंगलौर विधानसभा की जनता भी अब तो कह रही आम आदमी कह कहकर खास आदमी बनना चाहते हैं करतार सिंह भडाना और यदि ऐसा है तो फिर अपने आप को आम आदमी कहने का ढोंग क्यों?
