November 17, 2026

नीटू मंडावर को भगवानपुर विधानसभा से भाजपा ने टिकट दिया तो 10 हजार वोटो से करेगा जीत हासिल:जोगेन्द्र सिंह

0
IMG_20261117_103013
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भगवानपुर विधानसभा में भाजपा हाईकमान ने यदि नीटू मंडावर को अपना प्रत्याशी बनाकर विधानसभा में उतारा तो वह 10 हजार वोटो से जीत हासिल करेगा। भगवानपुर में अब जनता नीटू मंडावर को ही अपने विधायक के रूप में देखना चाहती है और कमल खिलाना चाहती है। जनता का विश्वास है कि नीटू मंडावर ही विधायक बनकर भगवानपुर विधानसभा का विकास कर सकते हैं।
अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा के दो वरिष्ठ कद्दावर जोगेन्द्र सिंह और नीटू मंडावर पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा के जोगेन्द्र सिंह ने कहा कि नीटू मंडावर पिछले काफी समय से भगवानपुर विधानसभा में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। भगवानपुर विधानसभा में जनता का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता चाहती है कि भाजपा हाईकमान नीटू मंडावर को टिकट देकर भगवानपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित करें। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा हाईकमान ने नीटू मंडावर को टिकट देकर भेजा तो भगवानपुर की जनता 10 हजार अधिक वोटो से जीत हासिल करा कर कमल खिलाने का काम करेगी। नीटू मंडावर ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा का आज तक जिस हिसाब से विकास होना था वह आज तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी कांग्रेस विधायक के पास नहीं गया और ना ही कांग्रेस विधायक ने उनके गांव में कोई विकास कार्य कराया है। भाजपा कार्यकर्ता अब चाहता है कि उनकी पार्टी का ही उनके बीच में विधायक बनकर आए और भगवानपुर का विकास करें। वैसे भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह ने तो नीटू मंडावर के लिए भगवानपुर विधानसभा से जनता की मांग पर हाईकमान से टिकट की मांग कर दी है। अब देखना होगा कि क्या हाईकमान भी इस पर संज्ञान लेकर नीटू मंडावर को अपना प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतरता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल जोगेन्द्र सिंह द्वारा यह कदम उठाए जाने से भगवानपुर विधानसभा में नेताओं के बीच बेचैनी तो पैदा कर ही दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page