October 22, 2026
IMG_20261022_183433
Getting your Trinity Audio player ready...

*भगवान से की अमित शाह की लंबी आयु और स्वस्थ रहने की प्रार्थना*

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा नेता एवं एडवोकेट नवीन जैन गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर मंदिर में शिवलिंग पर भाजपाइयों के साथ दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान सभी ने भगवान शिवशंकर से गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में देश के गृहमंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अमित शाह के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु होने व स्वस्थवर्धक रहने की कामना करते हुए तहसील शिव मंदिर में ब्यूरो पदाधिकारी व अधिवक्ता व भाजपाईयों संग मंदिर आचार्य पंडित बाल गोविंद थपियाल से विधिवत पूजा अर्चना करा कर एकत्र राष्ट्रभक्तों ने भगवान शिव को दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उनके स्वस्थ रहने की कामना भगवान शिव से की गई।  इस अवसर पर अधिवक्ता नीलकमल शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, पुर्व बार एशोसिएशन उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार गोयल, सचिन गोंड़वाल, रामगोपाल शर्मा, अशोक कुमार, अनुज आत्रेय, राजेश वर्मा, अमित सिंघल, मयंक धीमान, ब्रजेश सैनी, ऋषिपाल बर्मन, सोनू गुज्जर, अभिनव गोयल, मयंक , राकेश, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page