ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र रुड़की में डांडिया उत्सव की धूम
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*राजयोगिनी बीके मीना दीदी बोली नवदुर्गा चैतन्य देवियों का ही प्रतिरूप*
रुड़की (देशराज पाल)। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र रुड़की में नवरात्र के उपलक्ष्य में आज डांडिया उत्सव रही।
राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने कहा कि नवदुर्गा चैतन्य देवियो का ही प्रतिरूप है। उन्होंने कहा कि चैतन्य देवियां अपनी पवित्रता व शांति सदभाव के द्वारा नवरात्र की सार्थकता का संदेश देती है। बीके दीपिका के संचालन में केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी ने मीना दीदी का स्वागत किया और उनके साथ मिलकर बहनों के साथ डांडिया खेला। कार्यक्रम में नवदुर्गा के प्रतीक रूप में मंचासीन देवी की अराधना की गई और सामुहिक नृत्य भी किया गया। इस अवसर पर बीके सपना, बीके पारुल, रेखा, रश्मि, राजबाला, इंदु, श्रीगोपाल नारसन, कृष्ण छाबड़ा, लक्ष्मण सिंह, अनिल कुमार, बृज भूषण, शिवकुमार आदि ने सहभागिता निभाई।
