आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2026 बृहस्पतिवार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
मेष राशि :- आज के दिन आप अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। प्यार और युद्ध में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को दूर करने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का उपयोग करें, चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के साथ। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस समय कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देख-रेख में करवाएं। सेहत सामान्य रहेगी। जरूरी यात्रा सम्भव है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नारंगी है।
वृषभ राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जुनून की कमी है। आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रह सकती हैं। अपनी जांच अवश्य कराएं तथा इलाज लें। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – क्रीम है।
मिथुन राशि :- आज के दिन आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। झूठ बोलकर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है। आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे, छोड़ने का मन बना सकते हैं। खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पूरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पैरॉट है।
कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके प्रयत्नों के जरिए ही परिवार के लोगों के दुख दूर होने लगेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ कोई समझौता न करें। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। मांसाहार से दूर रहें आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग हरा है।
सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कोई मंहगा सामान खरीद सकते है। महिलाएं घर के कामो में बिजी रह सकती हैं। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। अपने प्रेमी को अपने दिल की बात खुलकर बताएं। विवाहितों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। दुकानदारों को अधिक लाभ होगा। कुछ लोगों का बैंक बैलेंस बहुत बेहतर होगा। व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ें। कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आप स्वस्थ भोजन कर रहे हैं, लेकिन आपको आगे बढ़ने की भी आवश्यकता है। यात्रा न केवल सकारात्मक परिणाम लाएगी बल्कि भविष्य के भुगतान के लिए अच्छी नींव भी रखेगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – गोल्डन है।
कन्या राशि :- आज के दिन आपको सलाह दी जाती है कि बेकार की अफवाहों से दूर रहें तो बेहतर होगा। कामों में अधिक उलझे रहने की वजह से परिवार के लोग अकेलापन महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। धन लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आलस से दूर रहना होगा। व्यापार शुरू करने जा रहे हैं तो एक बार प्लान फिर चेक कर लें। मकान या दुकान पर निर्माण कार्य पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। वर्तमान जॉब के वर्क फ्रॉम होम ना होने से निराश हो सकते हैं। ज्यादा तनाव की वजह से आपका मनोबल कम हो सकता है, मेडिटेशन की मदद लें। शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – आसमानी है।
तुला राशि :- आज का दिनआपके लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत होगी। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सट्टेबाजी का काम करने वालों को पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहें। व्यवसाय के मामले में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कॅरियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कम्प्यूटर ऑपरेटर को किसी कम्पनी से बहुत सारा काम मिल सकता है। अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। दुकानदारों को उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। व्यापार में काम की क्वालिटी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग आधी उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – गहरा लाल है।
धनु राशि :- आज के दिन भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। खाने पीने की चीजों पर बाहर बेवजह खर्च करने से बेहतर होगा कि उसे घर पर ही बनाने का प्रयास करें। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आपको पुरानी मेहनत का फल धन लाभ के रूप में प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में अपने उत्पादन की क्वालिटी में सुधार की जरूरत है। अपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। यात्रा करने के लिहाज से दिन शानदार रहने वाला है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीला है।
मकर राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी का विरोध ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर की सजावट के लिए आपको कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है। विवाहित लोग शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बनाएंगे। लवमेट से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। ऑनलाइन सेल में खरीददारी कर आप अपना बहुत सारा पैसा बचा सकते हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों को टारगेट जल्दी से जल्दी पूरा करें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – कत्थई है।
कुंभ राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी से बचें। जो लोग शादी में रुचि रखते हैं, उनके लिए दिन शुभ साबित होगा। किसी कि बातों में आकर धन खर्च करेंगे तो नुकसान हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में नए कामों की शुरुआत के योग हैं। फाइनेंस, शेयर्स, बीमा आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपने कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में टीम वर्क में काम करना फायदेमंद रहेगा। त्वचा की समस्या से जूझने वाले लोगों को डॉक्टर से मिलने में देर नहीं करनी चाहिए। किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – केसरी है।
मीन राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास आज हो सकता है। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा हो सकता है। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में बिना किसी डर के लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग शारीरिक कष्ट दे सकता है। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभांक – 8 और शुभ रंग – हल्का पीला है।
