महाविद्यालय में विकसित भारत 2047 विषय पर रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। चमन लाल महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक समिति द्वारा विकसित भारत @ 2047 विषय पर रंगोली प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, सचिव अरुण हरित ने छात्र-छात्राओं के इस प्रतियोगिता की सराहना की। माननीय अध्यक्ष जी ने बताया कि आगामी दिनों में महाविद्यालय परिसर में एक पेंटिंग प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के विभिन्न छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सानिया, पूर्वा, खुशी, वंश, सूरज ध्रुव, समीक्षा, निशा, ज्योति शर्मा वंशिका, आयुष छात्राओं ने इसमें प्रथम, द्वितीय एवं एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. किरण, डॉ. रिचा चौहान, डॉ .पुनीता शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आंचल शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रकला विभाग के प्रयोगशाला सहायक अमित बहादुर का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोली प्रतियोगिता बनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया जिसमें नवरात्रि दुर्गा के पावन अवसर पर विशेष प्रकार की रंगोली भी बनाई। धार्मिक कला संस्कृति को भी पेंटिंग के माध्यम से उकेरा गया। जिसमें मुख्यतः गौतम बुद्ध का चित्रण फ्लावर पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग तथा अनेक प्रकार के दीपावली से संबंधित रंगों को दर्शाया गया।
