October 13, 2026
IMG_20261013_125702
Getting your Trinity Audio player ready...

*राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक: मनोज जख्मोला*

*उत्तराखंड के वीर सपूतों का अपमान प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी: सिंह*

रुड़की (देशराज पाल)। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे देश के स्वाभिमान, गौरव और राष्ट्रसेवा की भावना का अपमान बताया। अजीत डोभाल ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित किया है। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना न केवल एक व्यक्ति का अपमान है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य भी है।
मंगलवार शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अजीत डोभाल देश के अनुभवी सुरक्षा विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने अपनी कार्यक्षमता, साहस और समर्पण से राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन पर व्यक्तिगत कटाक्ष करना कांग्रेस की राजनीतिक मर्यादा पर सवाल खड़े करता है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  मनोज जख्मोला ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील विषयों पर बार-बार सवाल खड़े करना और देश के महत्वपूर्ण सुरक्षा पदों पर कार्यरत व्यक्तित्वों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन सेना प्रमुख एवं उत्तराखंड के गौरव स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के लिए सड़क का गुंडा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का मामला भी देश ने देखा था। आज अजीत डोभाल को लेकर की जा रही टिप्पणियां उसी राजनीतिक सोच को उजागर करती हैं, जिसमें राष्ट्रसेवा करने वाले व्यक्तित्वों को भी राजनीतिक विवादों में घसीटा जाता है। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित व्यक्तियों के सम्मान और मर्यादा का ध्यान रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी राष्ट्रभक्ति, सैन्य परंपरा और वीर सपूतों के त्याग से है। श्री अजीत डोभाल और स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जैसे व्यक्तित्व प्रदेश की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सागर, अक्षय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, अंकित गौतम, अमित प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page