भगवानपुर पुलिस का मोहाली पंजाब में छापा, दुष्कर्म का आरोपी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भगवानपुर कोतवाली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को मोहाली पंजाब में छापा मार कर गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग को बरामद कर लाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22.06.2026 को पीड़ित द्वारा कोतवाली भगवानपुर में अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने तथा वापस न लौटने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर को सक्रिय करने के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से साक्ष्यों को खंगाला गया तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं डीसीआरबी के माध्यम से जानकारी जुटाई गई। इसके अतिरिक्त संभावित स्थानों पर दबिश देकर बालिका की तलाश लगातार जारी थी। पुलिस नाबालिग की तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने यदविंदर एन्क्लेव, टाउन स्क्वायर मॉल के निकट, एसएएस नगर, मोहाली पंजाब में छापा मारा। पुलिस की छापामार कार्रवाई में आरोपी और अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 87 एवं 64(2)(ड) बीएनएस तथा धारा 5(ठ)/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम सुहैल पुत्र इसरार, निवासी ग्राम मोहल्ला रेतेवाला, थाना कैराना, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष बताया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आशीष नेगी, का0 विनय थपलियाल, म0का0 सोनम आदि शामिल रहे।
