महिलाओं के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा उतरा सड़क पर, कांग्रेस सांसद के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का रुड़की में प्रदर्शन*
रुड़की (देशराज पाल)। कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से संबंधित प्रकरण के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा रुड़की द्वारा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित सांसद के विरुद्ध निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति राजनीतिक दलों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस को अपने नेताओं के मामलों में भी समान मापदंड अपनाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद से संबंधित प्रकरण में महिलाओं के शोषण के आरोपों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अब तक सांसद को पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के शोषण से संबंधित आरोप जांच में प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित सांसद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण स्वीकार नहीं किया जा सकता। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सांसद के विरुद्ध पार्टी स्तर पर उचित कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान सावित्री मंगला, विधानसभा प्रभारी महेंद्र काला, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय सह प्रभारी अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, राजीव धीमान, बी एल अग्रवाल, महिला मोर्चा महामंत्री आरती बहुखंडी, उपाध्यक्ष मंजू रावत, जिला मंत्री शैली त्यागी, जिला मंत्री तृप्ति कंसल, कोषाध्यक्ष सरला सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी अनीता शर्मा, सोशल मीडिया सहप्रभारी अनुराधा धीमान, संगीता सैनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनिया सैनी, सुनीता सैनी, मीनाक्षी तोमर, पूनम, लक्ष्मी, कमला कैंथोला आदि शामिल रहे।
