October 11, 2026
IMG_20261011_191843
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन जैन एडवोकेट ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन परिवार सहित मां शैलपुत्री की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां शैलपुत्री से अपने घर और देश में सुख शांति की प्रार्थना की।
रविवार को प्रारंभ हुए शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर में मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन के तत्वावधान में सुबह 7 बजे 10 बजे तक मंदिर आचार्य सारांश शर्मा व निशांत व यश शर्मा व हनुमंत व मुख्य पुजारी अजय शर्मा द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू होने पर समस्त जैन परिवारजनों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन मंत्रोउचारन साथ करते हुए माँ शैलपुत्री को पंचामृत से स्नान करा कर सोलह श्रृंगार किया व घटस्थापना कराई। पूजा में उपस्थित समाजसेवी अधिवक्ता ने बताया कि परम् पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व में मंदिर में गतवर्ष क्रम नवरात्र प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की गई और महानगर व समस्त राष्ट्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की याचना माँ शैलपुत्री व मनकमेश्वरी से की गई मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत सामुहिक आरती कर भक्तजनों ने माता को पुष्पाजंलि व फलाहार पंचमेवा का प्रसाद चढ़ाया गया। पूजा अर्चना में मुख्य यजमान मनोज कुमार जैन, सपत्नी अलका जैन रहे। इसके अलावा दीपा, ईशा जैन, किरीश जैन, माया गुप्ता, रजनी कौशिक, वर्णिका, कीर्ति, सांची जैन, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page