October 11, 2026
IMG_20261011_145550
Getting your Trinity Audio player ready...

*कांग्रेस जनता पर जबरदस्ती नहीं थोपने देगी यूजर चार्ज*

*रविवार को महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता की ग्रहण*

रुड़की (देशराज पाल)। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बड़े सख्त लहजे में कहा कि 100 रूपए यूजर चार्ज वह जनता से वसूलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए चाहे उन्हें सड़कों पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन ही क्यों न करना पड़े वह इससे पीछे नहीं हटेंगे।
रविवार को महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैंप कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों से ज्यादा सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सफाई कर्मियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे बीच का ही एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है और यदि उन्हें कोई परेशानी होगी तो वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा जो जनता पर यूजर चार्ज के नाम पर 100 थोकने का काम करने का प्रयास किया जा रहा है वह इसे कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जनता से यूजर चार्ज वह किसी भी सूरत में नहीं वसूलने देंगे। इसके लिए चाहे उन्हें सड़कों पर उतरकर आंदोलन ही क्यों न करना पड़े वह इससे भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन या फिर महापौर सीधा-सीधा टकराव चाहते हैं तो वह भी टकरा के लिए तैयार हैं। इस मौके पर पूर्व महापौर गौरव गोयल, रिजवान अहमद, डॉक्टर हरविंदर सिंह, नीरज सैनी, बीना आनंद, संजय गुड्डू, जसवीर सिंह, यासमीन खान, माया रावत, विशाल सहगल, अक्षय गौतम, गौरव अग्रवाल, अमित चौधरी आदि उपस्थित रहे।
*कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में*
विनेश सौदाई, राजीव तिवाल, करण बिरला, बॉबी चौटाला, अमन, अविनाश, राजीव कुमार, साहिल, रौनक सौदाई, निखिल घाघट, हनी सैनी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page