अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाना भी सच्ची सेवा है:राम गोपाल कंसल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*सेवा संकल्प अभियान सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अन नूर इस्लामिक जूनियर हाईस्कूल बंदा रोड रुड़की में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे पूर्व जिला महामंत्री रामगोपाल कंसल*
रुड़की (देशराज पाल)। पूर्व जिला महामंत्री भाजपा रामगोपाल कंसल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा एक कार्यक्रम नहीं है यह हमें सेवा, स्वच्छता, संस्कार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश देता है। सेवा का अर्थ किसी जरूरतमंद को कोई वस्तु देना नहीं है, बल्कि किसी बुजुर्ग की सहायता करना सेवा है। देश की प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी सच्ची सेवा है।
शनिवार को सेवा संकल्प अभियान सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अन नूर इस्लामिक जूनियर हाईस्कूल बंदा रोड रुड़की में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे पूर्व जिला महामंत्री राम गोपाल कंसल ने कहा कि किसी बच्चे को पढ़ाई में मदद करना सेवा है। विद्यालय को साफ रखना सेवा है। पेड़ पौधों की रक्षा करना सेवा है। पानी बचाना सेवा है। देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाना सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष केंद्र में 13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सरकार ने इन वर्षों में सेवा, सुशासन, जन कल्याण और विकास से जोड़ने वाली अनेक योजनाएं समाज के सामने प्रस्तुत की है। अनेक ऐसी योजनाएं गरीबों के लिए समाज के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री ने उदघोषित की हैं जिससे आमजन को बहुत लाभ हुआ है। प्रत्येक गरीब को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा। उज्ज्वला योजना के माध्यम से परिवारों को जोड़ा, जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक घर प्रत्येक नल में जल पहुंचा, गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जो आज तक जारी है। इस मौके पर उबैद मलिक, कार्यक्रम संचालक अहसान मलिक, अध्यापिकाएं नाहिद अफ़रोज़, नाहिद अंजुम, मुबाशिरा गौर, ज़ेबा मलिक, शमा मलिक, हुदा सैफी एवं बालिकाएं उपस्थिति रही।
