मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सर्वसमाज के लिए आदर्श: प्रदीप बत्रा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*आदर्श नगर में रामलीला का शुभारंभ: पहले दिन नारद मोह और श्रीराम जन्म का जीवंत मंचन*
*मंचन शुरू होते ही पूरा पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा*
रुड़की (देशराज पाल)। देवभूमि आदर्श सोसाइटी द्वारा आदर्श नगर में डिजिटल रामलीला का शुभारंभ हो गया है। रामलीला के पहले दिन नारद मोह और श्रीराम जन्म की लीलाओं का मंचन किया गया। मंचन शुरू होते ही पूरा पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
बृहस्पतिवार से शुरू हुई डिजिटल रामलीला को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में भारी उत्साह देखा गया। भगवान श्रीराम के जन्म की लीला देखने के लिए पहले ही दिन दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी जो लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है। लीला के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक एवं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और चैरब जैन उपस्थित रहे। मंत्री प्रदीप बत्रा ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय के साथ गणेश पूजन और रामायण जी की आरती की। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम संपूर्ण सर्वसमाज के लिए आदर्श हैं। यदि हम उनके पदचिह्नों पर चलें, तो समाज से सभी बुराइयों का अंत हो जाएगा। चैरब जैन ने रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में हमेशा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के बताए मार्ग और आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।
*इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं*
देवभूमि आदर्श सोसाइटी के अध्यक्ष आदित्य तोमर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और दर्शकों के साथ जय श्री राम के नारे लगाकर उत्साह बढ़ाया। मंच का सफल संचालन अजय त्यागी और वार्ड पार्षद सचिन कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर राज कश्यप, कमल भाटी, चौधरी मयंक, प्रदीप चौहान, मनोज, निखिल वर्मा, राजेश कश्यप, आशीष कश्यप, अनिल गुप्ता, पुरुषोत्तम चौटानी, सुभाष, मनोज, अश्वनी कौशिक, मुनेश शर्मा सहित सोसाइटी के तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
