अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल ने की एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर से मुलाकात
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यो तथा एनसीसी अधिकारियों ने एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगदीश आलमिया से विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए वार्ता की और उनके द्वारा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया।
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन तथा उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने 84 उत्तराखंड वाहिनी छात्र सेना दल रुड़की के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगदीश आलमिया से ट्रेनिंग अधीक्षक रवि कपूर की लाइजनिंग मे भेंटवार्ता कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जिनमें मुख्य समस्या रिफ्रेशमेंट, 20 के स्थान पर 40 परेड तथा यूनिफॉर्म संबंधी रही। सीओ कर्नल जगदीश आलमिया ने सभी समस्याओं का समाधान कर महानता का परिचय दिया जिसके लिए दोनों संगठनों व एनसीसी अधिकारियों द्वारा उनका पटका पहनाकर तथा बुके भेंट कर संयुक्त रूप से सम्मान किया गया।प्रतिनिधि मंडल में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय संरक्षक तथा प्रबंधक एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर घनश्याम गुप्ता, प्रबंधक एसोसिएशन के जिला महामंत्री तथा जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी, आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रबंधक अनुराग गोयल, चौधरी भरत सिंह डी ए वी इंटर कॉलेज झबरेड़ा के प्रबंधक प्रतिनिधि चौधरी बारु सिंह, उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर ओम सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन अजय कौशिक, राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय गुरुकुल नारसन के प्रधानाचार्य आर्यव्रत चौधरी, एन सी सी अधिकारी संजीव कुमार, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
