नगर निगम सफाई कर्मी फिर हड़ताल पर सफाई व्यवस्था चौपट
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*थर्ड पार्टी के विरोध और नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आज से शुरू कर दी हड़ताल*
*मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने तुरंत बुलाई स्थाई कर्मचारियों की बैठक, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश*
रुड़की (देशराज पाल)। अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। अब बड़ा सवाल उठने लगा है कि सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से एक बार फिर सफाई व्यवस्था चौपट हो जाएगी जिससे शहर के लोगों को फिर से गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ेगा। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन हड़ताल पर गए कर्मचारियों को मनाने में कितनी जल्दी कामयाब होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल जनता के लिए गंदगी और बदबू की टेंशन तो बढ़ ही गई है।
बृहस्पतिवार को नगर निगम रुड़की ए सफाई कर्मचारियों ने थर्ड पार्टी के विरोध और नियमित किए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि ठेकेदार उनका आए दिन उत्पीड़न कर रहा है इतना ही नहीं बिना वजह उन्हें कम से हटा दिया जाता है और उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है इसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें नियमित नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाते ही नगर निगम मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने स्थाई कर्मचारियों की बैठक बुलाई और बैठक में उन्हें सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश जारी किया। अब देखना होगा कि क्या स्थाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर पाने में कितने कामयाब हो पाते हैं या फिर अस्थाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में एक बार फिर गंदगी और बदबू का सामना शहर वासियों को करना ही पड़ेगा। यहां सवाल यह भी उठता है कि नगर निगम प्रशासन हड़ताल पर गए अस्थाई कर्मचारियों को मनाने में कितना समय लगता है ताकि शहर को गंदगी और बदबू से सामना न करना पड सके। फिलहाल सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर के लोगों को एक बार फिर सफाई व्यवस्था चौपट होती नजर तो आ ही रही है।
