रुड़की में गूंजे नारे मोदी है तो मुमकिन है
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*प्रधानमंत्री मोदी का जीवन देश के प्रत्येक नागरिक विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: प्रदीप बत्रा*
*‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ के तहत नगर निगम रुड़की में भव्य नाट्य प्रस्तुति*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और संघर्षों को नाटक के माध्यम से किया गया प्रस्तुत*
रुड़की (देशराज पाल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के तहत नगर निगम रुड़की में विशेष एवं भव्य नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर नरेंद्र मोदी ने अपनी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना के बल पर देश का नेतृत्व किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ जैसे कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के उन प्रेरणादायक पहलुओं को समाज और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं, जिनसे उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक शर्मा और अनिल शर्मा ने नाटक के निर्देशक एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र आहूजा की सराहना की। कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, सुमित अग्रवाल, बृज मोहन सैनी, पंकज नंदा, धीर सिंह, दिनेश कौशिक,अंकित गौतम, अमित प्रजापति, अरविंद गौतम,पार्षद आकाश दीप गौतम, राज कुमार उपाध्याय, मनीष श्रीवास्तव, नीलम चन्दोक, बीना सिंह, सुदेश चौधरी, मास्टर नागेन्द्र सिंह, आकाश जैन, वैद्य टेक वल्लभ सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
