October 5, 2026
IMG_20261005_170045
Getting your Trinity Audio player ready...

*कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित*

रुड़की (देशराज पाल)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सलेमपुर राजपुताना पर आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को विभाग की सभी योजनाओं जैसे नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, मुख्यमंत्री बाल पालना योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।
महिलाओं को तेजस्विनी टॉक के माध्यम से चना एवं गुड़ खिलाकर खानपान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। 02 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मंगेश लता द्वारा 01 बालिका को गोद लिए जाने पर महालक्ष्मी किट देकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया। नंदा गौरा और महालक्ष्मी किट से लाभ प्राप्त करने वाली लाभार्थियों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 02 महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा महिला मोर्चा एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर सुमन त्यागी उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page