मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतन्त्र का हत्यारा:फुरकान अहमद
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण द्वारा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी से निर्वहन न करने तथा केंद्र सरकार के इशारे पर करोड़ों लोगों की वोट काटने जैसे को कृतियों के विरोध में विशाल जुलूस निकालकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में मुख्य रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने, बर्खास्त करने तथा उनके द्वारा लिए गए निर्णय को पुनः परीक्षण कर सुधार करने जैसे मुद्दे रहे।
सोमवार धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा संवैधानिक शपथ का उल्लंघन किया गया है क्योंकि उनके द्वारा करोड़ों लोगों के संवैधानिक मताधिकार के अधिकार से वंचित किया गया है। यह कार्य उन्होंने एक पार्टी विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया है जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना लोकतंत्र एवं देशहित में आवश्यक है। कलियर विधायक एवं जिला अध्यक्ष ग्रामीण फुरकान अहमद ने कहा कि ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र का हत्यारा है उसकी गिरफ्तारी एवं मुकदमा चलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपना संबोधन में कहा कि किसी भी अधिकारी को नियमों के विरुद्ध अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि लोकतंत्र को बचाया जाना आवश्यक है। ना कि किसी पार्टी को बचाना पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने घिनौना कार्य किया है जिसके लिए उन्हें दंडित किया जाना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान और शेर मोहम्मद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन मुन्फेत अली, प्रणय प्रताप, एडवोकेट साहिल राणा पूर्व प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, यासमीन खान महिला कांग्रेस अध्यक्ष, मनोज सैनी चेयरमैन, जिला उपाध्यक्ष शमशाद चेयरमैन, मीरहसन प्रधान, डॉ हरविंदर सिंह, मदनपाल सिंह भडाना, मुनफैत अली, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, जिला महामंत्री वैभव सैनी, मोहित त्यागी, मुल्किराज, सुधीर शांडिल्य, सुभाष चंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, इरशाद, अमीर, मुस्तकीम, भानु प्रताप, डॉ राजेंद्र सैनी, वीरेंद्र ठाकुर, विकास सैनी प्रधान, पार्षद ताहिर चौधरी पूर्व पार्षद सलीम गॉड, राव मुन्ना, प्रधान जसवीर सिंह,चौधरी जुल्फिकार अख़्तर, शाकिर अंसारी, राव साजिद, राव परवेज, जुल्फिकार अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, मेला राम प्रजापति, अनिल पुंडीर, सलमान, फुरकान, मोनू त्यागी, इसरार प्रधान, अक्षय गौतम, वीरेंद्र शर्मा, नासीर परवेज, सलमान, गौरव प्रधान, भूषण त्यागी, जसवीर प्रधान, मनोज गिरी, मकसूद हसन, गुलफाम खान, गुल्लू अमित मलिक, उज्ज्वल पंडित, बेनी प्रसाद सैनी, उम्मंद गाजी, पप्पू पीर, दीपक कुमार, राहुल कुमार, आदित्य, विनोद, शहजाद प्रधान, मनोज गिरी, नूर हसन अंसारी, यशवीर सिंह सैनी, गुल सनोवर, अब्दुल कादिर, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।
