September 28, 2026
IMG_20260218_172443-1
Getting your Trinity Audio player ready...

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का जजमेंट सुनकर व्यक्तित्व बदलने की जरुरत नहीं है। रात के समय दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। धीरे धीरे बढ़ने वाली आमदनी आपको आर्थिक स्तर पर मजबूत बना सकती है। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चित नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें। दमें की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा के लिए विदेश जाने में आ रही कोई रुकावट दूर हो सकती है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – हल्का नीला है।

वृषभ राशि :- आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। कोई सहकर्मी आपके साथ फ्लर्ट कर सकता है। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी नई व्यक्ति के हाथों में न दें। यदि कार्यस्थल का तनाव आपके प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा है तो उससे उबरने का रास्ता निकालें। मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

मिथुन : आज के दिन आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। प्रेम संबंध में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अपने व्यवसाय से संबंधित प्रतिद्वंदियों से कोई भी योजना शेयर न करें। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने फाइल और डाक्यूमेंट्स को बहुत संभालकर रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती है। सड़क मार्ग से किसी दूर स्थान की यात्रा करते समय परेशानी हो सकती है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – हरा है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। महिलायें सुहाग सामग्री का दान करें। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। महिलाओं को अपने लिए आवाज उठाने की जरूरत है। शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति अच्छी रहेगी। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। आपके करियर के लिए यह एक अच्छा सप्ताह रहेगा। उच्च अधिकारियों से उलझना ट्रांसफर होने का कारण बन सकता है। सिर दर्द की समस्या रह सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के बीच आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

सिंह राशि :- आज के दिन ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। गिरने से थोड़ी चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। शुभांक – 7 और शुभ रंग – सुनहरा है।

कन्या राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। पारिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। प्रेम संबंध अब फल-फूल सकते हैं। किसी भूखे को खाना खिलाने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। आपको धन लाभ होगा। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। कारोबारी गतिविधियों में सक्रियता बढ़ायें। कार्यक्षेत्र में टारगेट को हासिल करने के लिए डिसिप्लिन की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। ज्यादा ठंडे पानी का सेवन करें आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। मौसम का मजा लेने कहीं जा सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – स्लेटी है।

तुला राशि :- आज का दिन यादगार बनाने के लिए आपके पास शानदार अवसर आने वाला है। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो थोड़ा सावधानी रखें। किसी पुराने अंतरंग मित्र से पुन: संबंध बन सकते हैं। आप आर्थिक रूप से सहज रहें, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। नये व्यापार को जमाने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। कार्यक्षेत्र में दस्तावेजों को ठीक से पढ़ना जरूरी है, वर्ना भविष्य में पछताना पड़ सकता है। आप स्वभाव से थोड़े अनाड़ी हैं, इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिन के अंत में आपको कुछ खरोंच आ सकती है, सावधान रहें। आपको अपने यात्रा कार्यक्रम को फिर से निर्धारित करना पड़ सकता है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सुनहरा है।

वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। सिंगल राशि वाले किसी नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। यह नया व्यक्ति आपकी आत्मा का साथी भी हो सकता है। आपको आमदनी में वृद्धि के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बाजार की स्थिति को समझने में सफलता प्राप्त करेंगे। बिजनेस का कोई काम रुका हुआ है, तो वह आगे बढ़ेगा। आपके लिए सफलता का नुस्खा बहुत ही सरल है, कड़ी मेहनत करो और लोगों से अच्छा बर्ताव करो। सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक तकलीफ नहीं होगी। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – मैरून है।

धनु राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। किसी चीज के भूल जाने पर आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। युवाओं को विदेश में काम मिलने के चान्सेस होंगे। इस समय कर्मचारियों तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देख-रेख में करवाएं। लंबे समय से बीमार लोग चमत्कारिक रूप से ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं। मानसिक थकान को दूर करने के लिए आप पार्टनर के साथ कहीं लंबे ड्राइव पर जा सकते हैं। शुभांक – 3 शुभ रंग – केसरिया है।

मकर राशि :- आज के दिन आप किसी से कोई वादा करने से बचें। परिवार से संबंधित समस्याओं की चर्चा बाहरी व्यक्ति से करने में परहेज रखें। झूठ बोल कर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ हैं उनके लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। टूर और ट्रैवेल्स बिजनेस में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपको स्वास्थ्य और तनावमुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच अति आवश्यक है। आपको उस यात्रा पर जाने के लिए कहा जा सकता है जिसका आप इंतजार कर रहे थे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नीला है।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपको परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने इलाके में जारी किसी काम में खुशी खुशी योगदान देने वाले हैं। संतान बाहर खेलने जाये तो ध्यान रखें चोट लग सकती है। यदि आपका व्यवहार जीवनसाथी के साथ अच्छा नहीं हैं तो रिश्तों में अनुकूलता नहीं रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन बेहतर है। किसी लाभकारी स्कीम में पैसा लगा कर उसका फायदा उठाए जाने की संभावना है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी से बहसबाजी में न पड़ें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ कोई समझौता न करें। नौकरी में किसी सही इंसान की चापलूसी करने से आपको उसका फायदा मिल सकता है। सेहत को देखते हुए आपको अपनी कुछ बुरी आदतें छोड़ देने की जरुरत महसूस होगी। यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है।

मीन राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दें। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कामों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। महिला वर्ग को अपने आत्मविश्वास व कार्यक्षमता द्वारा उपलब्धि हासिल होगी। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें। ऑफिशियल यात्रा करने से पहले लाभ-हानि पर जरूर विचार कर लें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पैरॉट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page