September 26, 2026
IMG_20260925_142744
Getting your Trinity Audio player ready...

*भाजपा कार्यालय रुड़की में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती*

*भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया स्मरण*

रुड़की (देशराज पाल)। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के जिला कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया।
राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को एक ऐसी विचारधारा दी, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की भावना निहित थी। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सोनू धीमान, प्रवेश प्रिया, जिला मंत्री सचिन झबरेड़ी, सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी अंकित गौतम, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य रोड, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी, राजपाल सिंह,अमित प्रजापति, अभिनंदन, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, आकाशदीप गौतम सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की संचालन जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page