September 19, 2026
IMG_20260218_172443-1
Getting your Trinity Audio player ready...

*विधायक ममता राकेश अपने पुत्र और समर्थकों के साथ पुलिस की एक तरफा कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठी*

*विधायक ममता राकेश बोली उनकी तहरीर पर भी आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज*

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)।  आरोग्यं अस्पताल में मारपीट के प्रकरण में भगवानपुर कोतवाली में स्थानीय विधायक के बेटे समेत 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं भगवानपुर विधायक ममता राकेश अपने पुत्र और समर्थकों के साथ कोतवाली में एक तरफा कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गई। उन्होंने कहा कि उनकी तहरीर पर भी आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। विधायक पुत्र अभिषेक राकेश ने कहा कि जब तक उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं होता वह धरने से नहीं उठेंगे।
शुक्रवार को भगवानपुर कोतवाली में करौंदी स्थित आरोग्यं अस्पताल के चिकित्सकों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल में विवाद और उसके बाद मारपीट करने के मामले में भगवानपुर विधायक ममता राकेश के पुत्र समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर विधायक के बेटे समेत 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से उनके समर्थकों में हलचल मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page