September 16, 2026
4503799_300kb

*भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी उम्र के लिए भगवान से की प्रार्थना*

रुड़की (देशराज पाल)। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रुड़की के भाजपा नेता गौरव कौशिक द्वारा हवा रूपी प्रसाद का वितरण कर भगवान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता गौरव कौशिक ने अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हवा रूपी प्रसाद का रुड़की में वितरण किया। इस मौके पर गौरव कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश को एक युवा जुझारू और ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है जिनका आज सौभाग्य से जन्मदिन भी है और उन्हीं के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि हलवा वितरण से पहले भगवान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई ताकि वह लंबे समय तक रहकर प्रदेश की जनता की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश का चंहुमुखी विकास कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ काफी संख्या में उनके समर्थक तथा भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page