September 14, 2026
IMG_20260914_162623
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। गणेशपुर क्षेत्र में लगातार धंस रही सड़कों और स्थानीय लोगों के मकानों में आ रही दरारों को लेकर कांग्रेस ने जल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गणेशपुर क्षेत्र में एडीबी द्वारा कराए गए कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और घोटाले का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
धरने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गणेशपुर क्षेत्र के लोग पिछले काफी समय से भय के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़कें लगातार धंस रही हैं और कई मकानों में दरारें आ चुकी हैं। लोगों की मेहनत की कमाई से बनाए गए मकान आज खतरे की जद में हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार इस गंभीर समस्या को लेकर पर्याप्त संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि गणेशपुर में कराए गए एडीबी के सभी कार्यों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह केवल सड़क धंसने का मामला नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सचिन गुप्ता ने कहा कि जनता को जवाब चाहिए कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आखिर सड़कें क्यों धंस रही हैं और मकानों में दरारें क्यों आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई होना आवश्यक है। कांग्रेस नेताओं ने प्रमुख रूप से मांग की कि गणेशपुर क्षेत्र का तकनीकी सर्वे कराया जाए, प्रभावित मकानों का आकलन किया जाए, पीड़ित परिवारों को उचित सहायता दी जाए। अधीक्षण अभियंता एसई जल संस्थान ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं नेताओं से चर्चा की। उन्होंने बताया गया कि इस कार्य की शिकायत की गई है और यह एडीबी योजना उनके विभाग द्वारा नहीं किया गया है साथ ही उन्होंने समस्त पत्रावली दिखाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने गणेशपुर में सीवरेज हेतु पैरेलल दूसरी लाइन बनाने का सुझाव पूर्व पार्षद संजय गुड्डू से बात कर दिया जिसे जल संस्थान ने स्वीकार कर कहा कि शीघ्र कार्यवाही करेंगे।
कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कहा कि मुकदमा दर्ज अवश्य किया जाएगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।
इस अवसर पर मुन्फेत अली महामंत्री, शमशाद चेयरमैन, डॉ हरविंदर सिंह, ओमवीर सिंह मलिक, मदन पाल भड़ाना, यासमीन खान महिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, सुनील शर्मा, मिन्टू प्रधान, पूर्व पार्षद सालिम गौड़, सुभाष चंद्र शर्मा, जे के शर्मा, मनोज सैनी पूर्व प्रधानाचार्य, प्रधान जसवीर सिंह, मीर हसन प्रधान, प्रमोद भटनागर, विशाल सहगल लवी त्यागी, गौरव प्रधान, शकील अहमद, नीरज सैनी, रिजवान अहमद, डॉ इरशाद, मीर नूर हसन अंसारी, शमशेर अली, सुभाष चौधरी, नूर आलम, राजा पंडित, वीरेंद्र शर्मा, उज्जवल पंडित, विक्रांत पुण्डीर, मोनू त्यागी, नवीन जैन, गुलफाम खान, कामिल माही, डॉ राजेंद्र सैनी, बॉबी सैनी, राज कुमार, सरवर कुरैशी, अनूप शर्मा, तुषार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page