August 18, 2026
IMG_20260818_092407
Getting your Trinity Audio player ready...

केनोइंग कोच और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेसीओ प्रकांत शर्मा ने विजेताओं को पदक देकर किया सम्मानित

रुड़की (देशराज पाल)। संत स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की द्वारा बाबाजी मेमोरियल रुड़की ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के साथ-साथ ओपन एवं 35+ आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।
आदर्श नगर स्टेशन स्पोर्ट्स अकैडमी में बाबा मेमोरियल रुड़की ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रुड़की हरिद्वार तथा देहरादून के करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आरंभ हुई प्रतियोगिता 2 दिन तक चली बीती देर शाम पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बीईजी रुड़की के केनोइंग कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेसीओ प्रकांत शर्मा ने विजेताओं को पदक और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने केनोइंग कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेसीओ प्रकांत शर्मा ने विजेताओं को पदक और खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। टूर्नामेंट के मुख्य रेफरी गोविंद यादव रहे, जबकि इवेंट को-ऑर्डिनेटर जसपाल सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतियोगिता में जूनियर रेफरी के रूप में हर्षित सिंह, जैस्मीन, विकास त्यागी, वर्णिका त्यागी, इधिका चौधरी, अभय प्रताप, नमन चौधरी, विहान राणा, माधव सिंघल, अर्श गुप्ता, आराध्या जोशी, दृष्टि एवं आरुष भाटी ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। संत स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की की ओर से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अतिथियों, रेफरी एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। एकेडमी ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने और बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों में अंडर-9 बॉयज: नैतिक विजेता रहे, जबकि रिधान राणा रनर-अप रहे। अंडर-11 बॉयज: आद्विक चौहान ने विजेता का खिताब जीता, जबकि रिधान राणा रनर-अप रहे। अंडर-13 बॉयज: तनिष्क यादव विजेता रहे और विहान राणा रनर-अप रहे। अंडर-13 गर्ल्स: वर्णिका त्यागी विजेता रहीं, जबकि सिद्धी भारद्वाज रनर-अप रही। अंडर-15 बॉयज: अभिनव एहलावत विजेता रहे और सक्षम रनर-अप रहे। अंडर-15 डबल्स: अभिनव एवं तनिष्क की जोड़ी विजेता रही, जबकि विहान एवं अर्श की जोड़ी रनर-अप रही। अंडर-17 गर्ल्स: सिद्धी भारद्वाज विजेता रहीं और मिशिका सैनी रनर-अप रहीं। अंडर-17 सिंगल्स: अभिनव विजेता रहे, जबकि पार्थ हरिद्वार, रनर-अप रहे। अंडर-17 डबल्स: आयुष्मान जैना एवं अभिजीत की जोड़ी विजेता रही, जबकि अविनव एवं अर्जुन की जोड़ी रनर-अप रही। मेंस सिंगल्स: श्वेतांक विजेता रहे और लविश रनर-अप रहे। ओपन मेंस डबल्स: श्वेतांक एवं देवान्श की जोड़ी विजेता रही, जबकि वासु एवं देवान्श की जोड़ी रनर-अप रही।35+ मेंस डबल्स: अनुराग गुप्ता एवं रमन गोयल विजेता रहे, जबकि पंकज एवं विक्टर त्यागी रनर-अप रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page