कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले शुभम जुयाल का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*शुभम ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से देश और ढंडेरा क्षेत्र का बढ़ाया गौरव:सतीश नेगी*
रुड़की (देशराज पाल)। कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता शुभम जुयाल का अपने घर पहुंचे जहां पर उनका स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार दोपहर के कॉमनवेल्थ गेम्स की शॉट पुट स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले युवा खिलाड़ी शुभम जुयाल अपने निवास आदर्श शिवाजीनगर रुड़की पहुंचे। उनके घर पहुंचते ही कॉलोनी व क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शुभम जुयाल को फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। नगर पंचायत ढंडेरा के अध्यक्ष सतीश नेगी ने शुभम जुयाल, उनकी माताजी अनीता जुयाल एवं पत्नी निशा जुयाल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि शुभम ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से पूरे देश, उत्तराखंड तथा ढंडेरा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। कॉलोनी अध्यक्ष रविंद्र पंवार व विजय सिंह पंवार सभसद नगर पंचायत ढंडेरा एवं समस्त कॉलोनीवासियों ने शुभम जुयाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रयोगिताओं में भी भारत के लिए स्वर्णिम सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
इस अवसर पर रविंद्र पवार, नगर पंचायत ढंडेरा के सभासद विजय सिंह पवार, महिला अध्यक्ष ममता, शिवानी जुयाल, अक्षय जुयाल, अनीता जुयाल, निशा जुयाल, कुंदन सिंह, जय सिंह, गायत्री देवी, गुड्डी देवी, तीर्थ सिंह रावत, भागचंद सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, कुंवर सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह नेगी, विमला, श्याम सिंह पवार, शीला बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, प्रताप सिंह, योगेंद्र रौथान, विश्वंभरी देवी, यशोदा नेगी, बिमला रावत, उर्मिला रावत, शोभा रावत,शकुंतला असवाल, सुशील चौहान, बीर गोसाई, आलम सिंह रावत, सुलोचना रावत, कैलाश डोबरियाल, नरेंद्र सिंह राणा, संगीता डोबरियाल, सुरेंद्र सिंह पवार, अनुष्का प्रसाद जोशी, विक्रांत, अंकित रावत, आतेश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
