अभी-अभी दिल्ली रुडकी हाईवे आर-आर पिज़्ज़ा के पास चली गोली, हड़कंप
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*दिल्ली रुड़की रोड पुराना सरस्वती विद्या मंदिर स्थित आर-आर पिज़्ज़ा के पास गोली चलने से मौके पर जमा हुई भारी भीड़*
*हमलावर मौके से फरार होने में रहे कामयाब, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी*
रुड़की (देशराज पाल) दिल्ली रुड़की रोड आर -आर पिज़्ज़ा के पास गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है की गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली रुड़की रोड पुराने वाला सरस्वती विद्या मंदिर स्थित आर-आर पिज़्ज़ा के पास दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया गया है कि मामला इतना इतना बढ़ा कि नौबत गोली चलने तक आ गई। गोली चलते ही मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दो पक्षों के बीच हुए गोली कांड में अभी कोई पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। हमलावर मौके से फरार होना बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
