आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे और डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने किया कांवड़ यात्रा का स्थलीय निरीक्षण
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*मेला कन्ट्रोल रुम में सूपर जोनल एंव जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं की , की गई समीक्षा, आगे की व्यवस्थाओं की बनाई गई रणनीति*
*शिवभक्तों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है*
रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल)। पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे व डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल आज हरिद्वार पहुंचे। कांवड़ मेला-2026 के दृष्टीगत शहर क्षेत्र के चण्ड़ी चौक/ शंकराचार्य चौक/ बैरागी केम्प पार्किंग/हरकी पैड़ी क्षेत्र एंव अन्य स्थानों पर एसएसपी हरिद्वार एंव अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सोमवार को अपने भ्रमण के दौरान शिव भक्तो को फल एँव आवश्यक फलाहार वितरण कर उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया तत्पश्चात मेला कन्ट्रोल रुम पहुंचकर सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम से शहर से लेकर देहात तक का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के उपरान्त कांवड़ मेला में नियुक्त सूपर जोनल एंव जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ प्रचलित कांव़ड़ मेले की व्यवस्थाओं कीसमीक्षा की गई तथा आगे की व्यवस्थाओं की रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया धीरे- धीरे हमें यातायात प्लान पर विशेष ध्यान रखना है कि छोटी –छोटी घटनाओं को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारण का जाये, सोशल मीड़िया पर जो टीम काम कर रही है वह 24 घण्टे अपड़ेट रहे किसी भी प्रकार की अफवाएं फैलती है तो सम्बन्धित व्यक्ति को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाये हमें किसी घटना का इन्तजार नहीं करना है।प्रत्येक जोनल सेक्टर में सक्षम पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है साथ ही पुलिस मुख्यालय से भी उच्चाधिकारियों द्वारा निरन्तर कांवड़ मेले की निगरानी की जा रही है। आने वाले सप्ताह हम सभी लोगों को एक टीम के रुप में मिलकर कार्य करना होगा जिससे की हम हर चुनौती का सामना कर सकें। कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त किया जाना है जिस हेतु एसएसपी हरिद्वार एंव नोड़ल अधिकारी कांवड़ मेला को निर्देशित किया गया है।
