June 27, 2026

भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पिलाना बड़ा ही पुण्य का कार्य: डॉ गौरव चौधरी

0
IMG_20260627_145430
Getting your Trinity Audio player ready...

*पूर्व राज्यमंत्री डॉ० गौरव चौधरी और डॉ० दिनेश त्रिपाठी ने फीता काट किया उद्घाटन*

*चौधरी सुभाष नंबरदार समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले लंबे समय से कर रहे सराहनीय कार्य*

रुड़की (देशराज पाल)। झबरेड़ा में वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री डॉ०गौरव चौधरी एवं डॉ०दिनेश त्रिपाठी द्वारा फीता काट कर किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री डॉ०गौरव चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे मौसम में आने जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने चौधरी सुभाष नंबरदार व उनके साथ आए हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की समाज सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और अन्य लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए। डॉ० गौरव चौधरी ने कहा कि वास्तव में चौधरी सुभाष नंबरदार समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले लंबे समय से कार्य कर रहे हैं जो उनकी अच्छी कार्यशैली को दर्शाता है। डॉ०दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार की समृद्ध परंपरा रही है।पहले समय में लोग गांव व नगरों में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह प्याऊ लगाते थे तथा गर्मी के मौसम में शीतल जल व शरबत आदि की निस्वार्थ सेवा करते थे।यह केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति इतिहास और सामाजिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है हम इस महान परंपरा को जीवित रखें और नई पीढ़ी को भी समाज सेवा एवं मानव सेवा के लिए प्रेरित करें। ऐसी सेवा कार्य लोगों में सहयोग, करुणा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि वास्तव में लोगों की सेवा करना बड़े ही पुण्य का कार्य है और यह समाज सेवा हमें अपने पूर्वजों से मिली है, जिसका हम भी निर्वहन कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वास्तव में जहां जरूरत होती है, चौधरी सुभाष नंबरदार सबसे पहले सेवा करने के लिए खड़े हो जाते हैं, जो उनके अच्छे संस्कारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सेवा जीवन में निरंतर जारी रहेगी, ताकि अन्य लोग भी मानव सेवा के लिए प्रेरित हो सके।समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार द्वारा सभी अतिथियों को पगड़ी पटका पहनाकर स्वागत किया गया, इसके बाद अतिथियों व अन्य सभी लोगों ने आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाया तथा लोगों ने भी आशीर्वाद दिया। इस मौके पर देशराज पाल, अनिल त्यागी, राजकुमार चौधरी, बबलू सैनी, ब्रह्मानंद चौधरी, अश्वनी कुमार उपाध्याय, लियाकत कुरैशी, प्रिंस शर्मा, संदीप चौधरी, चौधरी सुखपाल मुखिया, चौधरी मुकेश, अशोक पंवार, संजय नंबरदार, बिट्टू नंबरदार, विशाल परमार, कुलदीप सैनी, विक्रम, आर्यन चौधरी, संजय पंवार, दीपक पंवार, पारस, हाजी शाहिद अंसारी, जावेद, मोहम्मद रईस, टोनी, निर्देश, मोहम्मद इखलाक, लाल सिंह, शुभम सिंघल, रमेश, नीतिश सिंघल, चौधरी पप्पू, आबाद, कय्युम, मांगा, मुस्तफा, रब्बान, राजवीर, शुभम, सोनू व हरीश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page