June 22, 2026

कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले अब नहीं होंगे बर्दाश्त: राजेंद्र चौधरी एडवोकेट

0
IMG_20260622_111116
Getting your Trinity Audio player ready...

*महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने नीरज अग्रवाल को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता*

*सुनहरा स्थित बैंकट हॉल में कांग्रेस पार्टी की हो रही थी मासिक बैठक*

*बैठक में नीरज अग्रवाल पर  अनुशासनहीनता करने का आरोप*

रुड़की (देशराज पाल)। महानगर जिला कांग्रेस रुड़की की मासिक बैठक में अनुशासनहीनता करने के आरोप में कांग्रेस पार्टी के सदस्य नीरज अग्रवाल को सर्वसम्मति से महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनके द्वारा नीरज अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
रविवार की सांय सुनहरा स्थित एक बैंकट हॉल में महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया था। कांग्रेस की इस मासिक बैठक में स्थानीय कांग्रेसी पहुंचे थे और पार्टी को मजबूत करने और पार्टी की रीती नीतियों से आमजन को अवगत कराने के लिए वार्तालाप कर रहे थे। बताया गया है कि बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कलीम खान अपनी बात रख रहे थे इसी दौरान नीरज अग्रवाल द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बताया गया है कि उन्हें पार्टी के अन्य सदस्यों ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष कलीम खान द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिजवान अहमद द्वारा संस्तुति कर दिये जाने के बाद पूर्व अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार और पार्टी में अनुशासनहीनता पाए जाने पर सभी ने एक मत होकर उन्हें पार्टी से बाहर करने का निर्णय लिया। सभी की सहमति से महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पार्टी में अनुशासनहीनता करने के आरोप में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता करने वालों को अब किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन का होना बेहद जरूरी है और जो पार्टी में अनुशासन से चलेगा तो ही आमजन को भी इसका बड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा यदि वह अपनी भूल पर माफी मांगते हैं तो उन्हें पार्टी में वापस लेने का विचार किया जाएगा।
कांग्रेस की मासिक बैठक में तथा निष्कासन संस्तुति पर हस्ताक्षर करने वालों में रिज़वान अहमद, नीरज सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, हेमेंद्र चौधरी, पूर्व मेयर गौरव गोयल राव शेर मोहम्मद खान, गौरव प्रधान, दीपक वर्मा, हाजी नौशाद अली, हिमांशु चौधरी, तमरेज प्रधान, मकसूद हसन, अश्वनी छाबड़ा, मोहसिन गॉड, वैभव सैनी, लवी त्यागी, मोहित त्यागी, जेके शर्मा, कमलेश कुमार, पप्पू, अब्दुल कादिर, जसबीर सिंह, उम्मीद गाजी, भानु प्रताप, गुलशनववर, सुभाष शर्मा, मनीष खान, विशाल सहगल, मदनपाल भड़ाना आदि द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page