May 17, 2026

हरिद्वार को निर्यात हब बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल

0
IMG_20260517_093830
Getting your Trinity Audio player ready...

*DEH योजना के तहत निर्यात बढ़ाने को लेकर ठोस रणनीति पर मंथन*

*टेक्सटाइल सेक्टर सहित MSMEs को निर्यात से जोड़ने पर विशेष जोर*

*निर्यातकों की समस्याओं के समाधान एवं लॉजिस्टिक सपोर्ट मजबूत करने के निर्देश*

रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल)। जिलाधिकारी मयूर शिक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति (DEPC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिस्ट्रिक्ट्स ऐज़ एक्सपोर्ट हब (DEH) पहल के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के जिला निर्यात कार्ययोजना (DEAP) की समीक्षा एवं अद्यतन पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने वर्तमान जिला निर्यात योजना की प्रगति का आकलन करते हुए उसमें आवश्यक संशोधनों एवं सुधारों पर विचार किया गया। साथ ही टेक्सटाइल सेक्टर के लिए तैयार की गई जिला निर्यात कार्ययोजना (DEAP) का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर उपस्थित संबंधित विभागों एवं हितधारकों से सुझाव प्राप्त कर उसे अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में निर्यातक एवं संभावित MSMEs, स्वयं सहायता समूह (SHGs) एवं किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) की पहचान पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MSY) एवं अन्य विभागीय योजनाओं में निर्यात उन्मुख इकाइयों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से निर्यात संबंधी आंकड़ों एवं उपयोगी सूचनाओं के संकलन, लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रमाणन, ऋण सुविधा (क्रेडिट लिंकिंग) तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया गया। उद्योगों एवं निर्यातकों द्वारा झेली जा रही समस्याओं एवं बाधाओं (बॉटलनेक्स) को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित हितधारकों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए गए, जिनका संज्ञान लेते हुए जिला निर्यात कार्ययोजना को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page