April 27, 2026

गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को शहर में संकीर्तन करते हुए निकाली विशाल पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन

0
IMG_20260427_180932

*नंदी बाबा व गौ माता को साथ लेकर संकीर्तन करते हुए गौ भक्तों द्वारा यह पदयात्रा प्रारंभ की गई*

*पदयात्रा का शुभारंभ चावमंडी गौशाला से गौ माता की पूजा कर हुआ*

*पदयात्रा चंद्रपुरी, नेहरू स्टेडियम, आर्य कन्या स्कूल, सब्जी मंडी चौक, नगर निगम पुल, सिविल लाइन होते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची*

रुड़की (देशराज पाल)। गौ माता को न्याय दिलाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए, गौ हत्या प्रतिबंध हो, मुख्य रूप से इन मांगों के साथ गौ सम्मान आह्वाहन अभियान, रुड़की के द्वारा नंदी बाबा एवं गौ माता को साथ लेकर संकीर्तन करते हुए आज रुड़की महानगर में गौ भक्तों के द्वारा पदयात्रा गौशाला में गौ माता का पूजन कर यह पदयात्रा प्रारंभ की गई।
सोमवार को संकीर्तन करते हुए पदयात्रा चंद्रपुरी, नेहरू स्टेडियम, आर्य कन्या स्कूल, सब्जी मंडी चौक, नगर निगम पुल, सिविल लाइन होते हुए तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को नंदी बाबा एवं गौ माता को साक्षी रखते हुए उनके साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल उत्तराखंड, मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संबोधित ज्ञापन गौ भक्तों के द्वारा दिया गया। बड़ी संख्या में गौ भक्त इस पदयात्रा में सम्मिलित रहे। पूरे मार्ग में गौ भक्त, गौ माता की जय, नंदी बाबा की जय का उद्घोष करते रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया जिसमें मुख्य रूप से गौ हत्या पर पूर्णत प्रतिबंध लगे, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले एवं 10 पेज का ज्ञापन एवं 3240 हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र भी ज्ञापन के साथ संलग्न है, दिए गए। जिसमें मुख्य रूप से यह उल्लेखित है एवं गौ माता को किस प्रकार सरकार के द्वारा सम्मान दिलाया जा सकता है इसका पूरा विवरण दिया गया है। गाय माता सनातन धर्मावलंबियों के लिए पूजनीय है इसका सम्मान करना बहुत आवश्यक है। गौ माता अपने आप में आर्थिक निर्भरता,  आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध रहती है जिस घर में गौ माता रहती है वह घर अतुलनीय एवं सभी पीड़ा से मुक्त हो जाता है। गौ माता का आशीर्वाद प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रत्येक परिवार के लिए विशेष है। अब समय आ गया है गौ माता को न्याय मिलना ही चाहिए। ज्ञापन में जितने भी गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए उपाय हो सकते हैं या विचार हो सकते हैं। उन सब का उल्लेख किया गया है। गौ माता को यथा शीघ्र न्याय मिले। आज गौ माता के निमित्त पदयात्रा के इस अवसर पर रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीर सिंह, गौशाला सभा के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, पूर्व अध्यक्ष एचएम कपूर, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सतीश शर्मा, बांके बिहारी गौशाला के स्वामी सर्वेश्वर दास, स्थानीय पार्षद धीरज पाल, आर्य समाज के हाकम सिंह उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहे। गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के जिला सह प्रभारी एवं तहसील प्रभारी रामगोपाल कंसल, नवीन गुलाटी, अमित अग्रवाल, कविस मित्तल, आकाश गोयल, सुमित अग्रवाल, संजय गुप्ता, जीडी गुप्ता, सुखपाल शर्मा, मनोज मेहरा, संदीप गोयल, मनोज कुमार, सुंदरलाल, शशिकांत अग्रवाल, राजीव गर्ग, वीके गर्ग एडवोकेट, सुशील रावत, विकास भट्ट, संदीप यादव एडवोकेट, दिनेश पवार, सुमित सैनी, सावित्री मंगल, राजकुमार मित्तल, एमके कंसल, प्रियंका चौधरी, अगम मित्तल, अरविंद शर्मा, आकाश, आशीष, देशबंधु सैनी, अनुज अग्रवाल, पवन सचदेवा, प्रवीण सभरवाल, प्रवीण गर्ग, अजय कंसल, संजय कश्यप, अजीत मिश्रा, जगमोहन पटवा, सुरेश आनंद, दिनेश बजरंगी, नवीन त्यागी, सुषमा जैन, आलोक खन्ना, युद्धवीर सिंह, सतवीर सिंह बबलू रावत, मंजू रावत, हेमलता भटनागर, प्रिया दासी, सुनीता धीमान, मीनू धीमान, अनीता चौहान, नारायण दत्त पंत आदि गौभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page