April 24, 2026

बसंत पंचमी पर्व पर सुबह से शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले

0
IMG_20260123_161607
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। बसंत पंचमी पर्व पर झमाझम बारिश से देवभूमि उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार में आज रात से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। हल्की तेज हवाओं का असर शुक्रवार को प्रातः से ही देखने को मिला। रुडकी तथा हरिद्वार जनपद में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया। हालांकि सप्ताह भर के दिन बहुत गर्म रहे और सूखी ठंड से लोगों को दिन में काफी राहत मिली।
आज सुबह से हुई बारिश से जहां अंधेरा छा गया और सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। बताया गया है कि बारिश और बादलों के साथ हुई मध्यम बारिश से फसलों को लाभ होगा। किसानों का कहना है कि लंबे समय के बाद हुई इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। फसल को पानी की जरूरत के चलते किसान खेतों में लगातार पानी दे रहे थे। आज हुई इस बारिश से फसलों को तो फायदा होगा ही साथ ही उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का यह पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो और सभी के लिए यह पर्व खुशियां लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page