March 13, 2026

कलियर में पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 41 संदिग्धों से हो रही पूछताछ

0
IMG_20250429_123743
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद से हरिद्वार जिले की पुलिस को एसएसपी हरिद्वार में कड़े दिशा निर्देश दे रखे हैं। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में आज एसपी देहात की अगुवाई में पिरान कलियर थाना क्षेत्र में अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में दर्जनों से ज्यादा लोगों के सत्यापन न करने पर जुर्माना कार्रवाई के साथ-साथ चालान की भी कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं पुलिस ने भारी मात्रा में संदिग्धों को अपनी हिरासत में लिया है पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहलगाम में आतंकियों द्वारा यात्रियों पर किए गए हमले के बाद से पूरे देश भर में पुलिस महकमा के साथ-साथ अन्य जांच एजेंसी अभी सतर्क हो रखी है। वहीं एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने भी जिले की पुलिस को एक्टिव मोड पर रखा हुआ है। जिले की पुलिस हर उसे पहलू पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं जो उन्हें किसी भी तरह संदिग्ध लगती है। इसी के चलते मंगलवार की सुबह एसपी देहात शेखर चंद्रा सुयाल की अगुवाई में सीओ मंगलौर, सीईओ लक्सर तथा स्थानीय कलियर पुलिस के साथ टीम ने थाना क्षेत्र में विशेष सघन अभियान चलाया। इस दौरान झुग्गी झोपडी व रिहाईशी इलाकों में निवासरत होटल व मकान मालिकों व बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों, किरायेदारों, व घरेलू नौकरों, ठेली, फड वाले, कबाड़ियों के सत्यापन हेतु सघन अभियान जांच पड़ताल की गई। इस दौरान थान पुलिस व पीएसी की 02 प्लाटून के सहयोग से चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान 07 अलग-अलग  पुलिस टीमों द्वारा कुल 547 लोगो का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले 11 होटल व्यावसायिकों, मकान मालिकों का पुलिस एक्ट के तहत लगभग  90 हजार रुपए का कोर्ट नगद चालान किया गया। 42 ठेली, फड वाले, कबाड़ियों का कुल 10500 रुपए संयोजन शुल्क वसूला गया। इसी के साथ 41 संदिग्ध लोग मिले जिनके पास कोई कागज वगैरा नहीं मिला। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस व स्थानीय अभिसूचना इकाई के द्वारा उन्हे पुलिस लाईन रोशनाबाद ले जाकर पुछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा इतने बड़े स्तर पर अचानक से विशेष अभियान चलाई जाने से कलियर थाना क्षेत्र में हड़कंप सा मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page