कार सवारों के बीच चली गोली, टहल रहे रिटायर ब्रिगेडियर को लगी, मौके पर मौत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
देहरादून (देशराज पाल)। दो कार सवार लोगों के बीच चली गली में सुबह सवेरे सड़क पर टहलने निकले रिटायर ब्रिगेडियर को गोली लगी। गोली लगने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौके पर ही मौत हो गई है। आरोपी कार सवार मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह देहरादून मसूरी रोड पर ओवरटेकिंग के दौरान दो कर सवार के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया है कि यह कहासुनी इतनी बढ़ी कि स्कॉर्पियो कार सवारों ने दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार में सवार लोगों पर एकाएक फायर झोंक दिया। रोड पर गोली चलने से सड़क पर टहलने निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली चलेगी। बताया गया है कि गोली लगने से ब्रिगेडियर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामला सुबह के समय लगभग 6:45 बजे का है। स्कॉर्पियो में सवार दो लोग घायल बताए गए हैं। बताया गया है कि गोली से बचने के लिए स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा टकराई लेकिन इसके बाद भी आरोपी फॉर्चूनर कार सवार उन पर फायरिंग करते रहे। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दोडे जिसके बाद आरोपी फॉर्च्यूनर कार सवार फरार हो गये। जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार सवारों की तलाश करने में जुटी है। मृतक रिटायर ब्रिगेडियर का नाम वीके जोशी बताया गया है। बताया गया है कि रोजाना की भांति आज भी रिटायर्ड ब्रिगेडियर वाक के लिए निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
