March 29, 2026

देहात में 45 दिन में गैस सिलेंडर मिलना अन्याय:राजेंद्र चौधरी

0
IMG-20260327-WA0047
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की कैंप कार्यालय पर विगत दिवस जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा दिए गए समस्याओं से संबंधित ज्ञापन को लेकर ज्वाइनट मेजिस्ट्रेट द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के साथ आहूत की गई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं के ऊपर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जॉइंट मेजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह में कार्यशैली में सुधार की बात कही।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले किसी भी व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से राशन कार्ड जारी करने का काम किया जाए, राशन डीलरों द्वारा कोई भी राशन ब्लैक करने की कोशिश ना हो ऐसे निर्देश दिए गए और साथ ही जो लोग जमाखोरी कर रहे हैं या राशन का समान जैसे गेहूं चावल आदि की कालाबाजारी कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। गैस सिलेंडर सप्लाई में आ रही दिक्कतों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 45 दिन से पहले सिलेंडर सप्लाई बुकिंग नहीं होती है और शादी तथा छोटे होटल रेहड़ी चाय बेचने वाले वर्ग के सामने रोजगार का संकट बढ़ गया है। इनकी समस्या को लेकर शासन को अवगत कराया जाएगा। नगर निगम रुड़की में व्याप्त भ्रष्टाचार, सफाई ओर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा किए गए। पुलिस विभाग से भी शहर में जुआं सट्टा ओर अवैध कार्यों को रोकने तथा ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में शिकायतों के निस्तारण पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज बैठक में शामिल सभी मुद्दों को यदि अधिकारी तय समय से नहीं करते हैं तो जनहित में कांग्रेस पार्टी धरने प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य नगर अधिकारी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, नोडल अधिकारी गैस, एवं वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर के साथ साथ महानगर कांग्रेस रुड़की जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट, आशीष चौधरी मुंफेत अली, मोहित त्यागी, वैभव सैनी, विकास, मदनपाल सिंह भडाना शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page