March 29, 2026

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
FB_IMG_1774595951001
Getting your Trinity Audio player ready...

*उपहार स्वरूप माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी व प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद किया भेंट*

नई दिल्ली (देशराज पाल)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में जाकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड की पहाड़ियों में होने वाले पांच तरह के राजमा और शहद उन्हें भेंट किया।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने ने भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास देने वाले, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए हुए गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सदैव समर्पित, वैश्विक मंच पर माँ भारती का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी भी। इस दौरान उन्हें उपहार स्वरूप माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page